पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर अलीगढ़, ब्रज क्षेत्र, उत्तर प्रदेश द्वारा 16-17 मई को हर्ष उद्यान रिजॉर्ट, कासिमपुर पावर हाउस, अलीगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम हर दृष्टि से अत्यंत सफल रहा।

11 सत्रों के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अलीगढ़ महानगर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्य पद्धति का प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला सिद्ध होगा। कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।

यह सफल प्रशिक्षण अभियान उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का स्पष्ट संकेत है।