विश्व पर्यावरण दिवस- 2026

माननीय प्रभारी मंत्री श्री चौधरी लक्ष्मी नारायण जी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया गया। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लें।

🌳 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। 🌳