ई० राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष, अलीगढ | मोदी की गारंटी – विकसित भारत का निर्माण #भाजपा

यूपी में भाजपा के ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा- मोदी के काम के साथ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के काम उनके नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ है। इस समय माहौल भाजपा के अनुकूल है। ऐसे में इस बार हमें उप्र की 80 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के काम, उनके नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ है। इस समय माहौल भाजपा के अनुकूल है। ऐसे में इस बार हमें उप्र की 80 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना है। हमें बूथ संरचना को और सुदृढ़ करते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद व संबंध को और अधिक प्रगाढ़ करना है। राजनीतिक दलों के व्यवहार और कार्यपद्धति को जनता हमेशा याद रखती है और वक्त आने पर जवाब भी देती है। भाजपा प्रत्याशी का मतलब कमल का फूल, हमें बस यही मानकर चलना है।

योगी भाजपा के ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ रथों के संचालन के लिए बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण किया और झंडा दिखाकर रथों को रवाना करते हुए प्रदेश में ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ किया।

वीडियो वैन के रूप में तैयार रथ मोदी सरकार के जनकल्याण और विकास कार्यो को सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही हैशटैग विकसित भारत का संकल्प के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुझावों और समर्थन के लिए अभियान चलाया जाएगा। रथों के माध्यम से जनता से संवाद किया जाएगा। साथ ही, ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ सुझाव पेटिका में जनता के सुझावों को एकत्र किया जाएगा जो लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड काल के जरिये भी पार्टी के संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बूथ को जितना सशक्त और सामर्थ्यवान होगा, परिणाम उतना ही अनुकूल आएगा। जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ जनता के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

अपना हर संकल्प पूरा करती है भाजपा : भूपेन्द्र

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे। भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। हमारा कोई गुप्त नहीं बल्कि खुला एजेंडा होता है।

संविधान का अनुच्छेद 370 हो या श्रीराम मंदिर का निर्माण, ये सभी बातें हमारे संकल्प पत्रों का हिस्सा रही हैं। हमारे सभी संकल्पों को मोदी-योगी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

यह सपा, बसपा व कांग्रेस का स्थायी इलाज करने वाला चुनाव : केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सदैव जनता और उसके सुझावों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती है। डबल इंजन की सरकार सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन की भांति योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है और निश्चित विजय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। 2024 का लोकसभा चुनाव सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे दलों का स्थायी इलाज करने वाला चुनाव है।

Back To Top