भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर श्रद्धा, संकल्प और सेवा का संगम

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हवन-पूजन कर एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूर्ण किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए संकल्प लिया और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का प्रण किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण भाव अत्यंत सराहनीय रहा।